फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहलः आम पर्यटकों ने चुकाई वीआईपी विजिट की कीमत, हाथ में ही रह गई टिकट

Tue, 07 Nov 2017 07:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
टू‌र‌िस्‍ट का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेल्जियम के शाही जोड़े का ताजमहल का दीदार करना आम लोगों को भारी पड़ गया। वीआईपी की यात्रा के कारण ताजमहल को दोपहर में 1:30 बजे से आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था, जो शाही जोड़े के जाने के बाद 4:30 बजे तक बंद ही रहा। 
विज्ञापन


टिकट काउंटर एक घंटे पहले ही 12:30 बजे बंद कर दिए गए थे, जिससे चार घंटे तक पर्यटकों को परेशान होना पड़ा। भारी भीड़ एकत्र होने के कारण बच्चे परेशान रहे तो प्रवेश कतार और भीड़ में फंस जाने के कारण सैकड़ों लोगों की ट्रेन छूट गई। शाम को सैलानियों ने ताज के गेट पर प्रवेश न मिलने पर हंगामा किया। 

बता दें कि ताजमहल पूर्वी गेट समेत तीनों टिकट काउंटर दोपहर 12:30 बजे ही बंद कर दिए गए। ताज में जो पर्यटक अंदर थे, उन्हें एक बजे तक बाहर निकाल दिया गया। शाही जोड़े के ताज दीदार के कारण 4:30 बजे तक बंद रहे ताजमहल के बाहर पर्यटकों की लंबी लंबी कतारें लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

800 से ज्यादा पर्यटक रह गए बाहर

टूर‌िस्‍ट - फोटो : अमर उजाला
ताज देखने के लिए दूरदराज से आए लोगों के छोटे-छोटे बच्चे भूख से परेशान रहे तो कइयों की ट्रेन भी छूट गई। शाही जोड़े के जाने के बाद जैसे ही ताज के प्रवेश द्वार खुले, पर्यटकों की भीड़ लग गई। 

साढ़े पांच बजे सूर्यास्त पर जब ताज बंद किया गया तो 800 से ज्यादा लोग उस समय कतार में थे, जिन्हें प्रवेश नहीं मिल पाया। इससे नाराज पर्यटकों ने हंगामा किया। 

सैलानियों की शिकायत थी कि जब वह टिकट ले चुके हैं तो प्रवेश क्यों नहीं दिया गया। सबसे ज्यादा दिक्कत पूर्वी गेट टिकट काउंटर पर रही, जहां शिल्पग्राम से ताज के बीच ट्रैफिक तब तक रुका रहा, जब तक अमर विलास होटल से शाही जोड़ा रवाना नहीं हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें