फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का कारोबार: पंजाब पुलिस ने मेडिकल एजेंसी में मारा छापा, दो घंटे तक की पूछताछ

Mon, 19 Oct 2020 12:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने रविवार को आगरा के फव्वारा स्थित एचबी साहिल खैरगढ़ मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा। यहां दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल जब्त किए हैं। करीब दो घंटे की पूछताछ करने के बाद पंजाब पुलिस लौट गई है। 

विज्ञापन

आगरा में रविवार को तकरीबन दो बजे पंजाब के बरनाला थाने की पुलिस सिंघी गली स्थित एचबी साहिब खैरगढ़ मेडिकल एजेंसी पर पहुंची। इसके संचालक अशोक गुप्ता से नारकोटिक्स दवाओं की खरीद और बिक्री करने के बारे में पूछा। दवाओं के बिल जांचे। कंप्यूटर और रजिस्टर में खंगाले।
 

दो घंटे की पूछताछ और छानबीन करते हुए पंजाब पुलिस कोतवाली थाना पहुंचकर जानकारी देते हुए पंजाब लौट गई। हींग की मंडी पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पंजाब पुलिस ने एचबी साहिल खैरगढ़ मेडिकल एजेंसी पर जांच की है। इसके संचालक अशोक गुप्ता से पूछताछ भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में पकड़ी थीं 27.62 लाख की नशे की दवाएं

पंजाब पुलिस ने जुलाई में बरनाला में 27.62 लाख नशे की दवाएं और 70 लाख रुपये नगदी के साथ चार लोग गिरफ्तार किए थे। इसमें कमला नगर निवासी जितेंद्र अरोड़ा उर्फ विक्की और उसके भाई कपिल अरोड़ा को मुख्य सरगना था। 

11 राज्यों में नशे की दवाओं का काला कारोबार होता था। इसके दो गोदामों ने नशे की दवाओं का भंडार मिला था, यह सील हैं। इसी प्रकरण में नशे की दवाओं की खरीद और बिक्री करने और पूछताछ में नाम सामने आने पर पंजाब पुलिस जांच कर रही है।

जय हनुमान फार्मा पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं

नशे की दवाओं के लिंए संजय प्लेस स्थित जय हनुमान फार्मा का नाम सामने आया था। इसका संचालक लाखन सिंह निवासी पीपलमंडी मिला। जांच में संचालक का नाम और पता फर्जी मिला, जुलाई से इस मामले की जांच चल रही है, लेकिन अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें