फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबरः ताजनगरी में कोरोना संक्रमण के सिर्फ मरीज ही नहीं, मात देने वाले भी सबसे अधिक

Tue, 12 May 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

10 मरीज रोजाना हो रहे ठीक , इनमें 23 दिन की बच्ची से लेकर 65 साल के बुजुर्ग तक 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर चल रही ताजनगरी में ठीक होकर घर जा रहे मरीजों की संख्या भी सबसे ज्यादा है। अब तक 326 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें सिर्फ मां के दूध से कोरोना को मात देने वाला 23 दिन का बच्चा है। 60 से 65 साल तक के बुजुर्ग भी ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


रोजाना दस मरीज ठीक हो रहे हैं। कुल मरीजों के 43 फीसदी से ज्यादा ठीक हो चुके। हालांकि रिकवरी रेट लखनऊ का (68.5 फीसदी) सबसे ज्यादा है पर वहां ताजनगरी के मुकाबले मरीज एक तिहाई हैं।

ताजनगरी में 10 मई की रात तक 756 मरीज थे। कुल 9310 सैंपल लिए जा चुके थे। इसमें सुकून भरी खबर यही थी कि ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 326 हो गई। 11 अप्रैल को 92 मरीज थे। तब तक 11 ठीक हुए थे। यहां पहला मरीज तीन मार्च को मिला था। 11 अप्रैल से 11 मई तक के 30 दिनों में 315 मरीज ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट 43.5 है। इसमें लखनऊ सबसे आगे है। वहां यह 68.50 फीसदी है। वहां 247 मरीजों में 165 ठीक हो चुके हैं। वहां जितने कुल मरीज हैं, आगरा में उससे ज्यादा ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

दुखद: मृत्यु दर भी सबसे ज्यादा
कोरोना मरीजों की मृत्यु दर के मामले में भी प्रदेश में आगरा सबसे ऊपर है। यहां अब तक 25 मरीजों की जान जा चुकी है। शनिवार शाम तक के आंकड़ों में दूसरे स्थान पर मेरठ था, जहां 13 की जान गई है।

उपचार जल्दी मिलने से ठीक हुए : डीएम
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि आगरा में सबसे ज्यादा सैंपल लिए गए हैं। हर संदिग्ध की जांच कराई जा रही है। इससे लक्षण आने से पहले ही मरीज का पता चल जाता है। उसका उपचार जल्दी शुरू हो जाता है।

खानपान का विशेष ध्यान
कोरोना वायरस के मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। इसकी बड़ी वजह मरीजों को हेल्दी डाइट है। हर मरीज में लक्षण नहीं हैं तो उनको दवा नहीं दी जाती। नियमित हर्बल चाय, फल, दूध समेत पौष्टिक भोजन दिया जाता है। 14 दिन से अधिक तक इसी डाइट चार्ट का पालन किया जाता है, जिससे मरीज में रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से विकसित होती है।  - डॉ. प्रशांत प्रकाश, प्रभारी आइसोलेशन वार्ड, एसएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

70 फीसदी मरीजों की हालत बेहतर
कोरोना वायरस के 70 फीसदी से अधिक मरीजों की हालत बेहतर है। यह वायरस कैंसर, टीबी, मधुमेह, सांस रोग समेत अन्य गंभीर मर्ज से जूझ रहे लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है। मरीजों की देखरेख, उनकी दवा से लेकर खानपान तक का सख्ती से पालन किया जाता है। गंभीर मरीजों की नियमित जांच, उनके इलाज की मानीटरिंग भी जल्द ठीक होने की एक वजह है। - डॉ. आशीष गौतम, सह प्रभारी, कोविड अस्पताल, एसएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें