भूमिगत खोदाई में भी मानक तार-तार
टोरंट पॉवर द्वारा शहरभर में भूमिगत केबल बिछाने के लिए की गई खोदाई में मानक तार-तार होने की शिकायत पर समिति ने नाराजगी जाहिर की। सभापित ने कहा, टोरंट ने कहीं चार फुट, तो कहीं छह फुट खोदाई की। नगर निगम के मानक अनुरूप कार्य नहीं किया। ऐसे में नगर निगम को भूमिगत केबल खोदाई कार्यों की जांच करानी चाहिए
निगरानी को जारी करेंगे हेल्पलाइन नंबर
डीवीवीएनएल के एमडी अमित किशोर ने बताया कि टोरंट की निगरानी के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। नोडल अधिकारी को निरीक्षण के आदेश दिए हैं। टोरंट के कार्यों का ब्योरा मांगा है। एग्रीमेंट को लेकर लखनऊ में अगली बैठक में जवाब दाखिल किया जाएगा।
फिरोजाबाद व आगरा में बिलिंग की होगी जांच
विद्युत व्यवस्था जांच समिति सभापति अरुण पाठक ने डीवीवीएनएल अधिकारियों की क्लास लगाई। उन्होंने एमडी अमित किशोर से पूछा कि 5.47 लाख उपभोक्ताओं में से 2.64 लाख को बिल संशोधन कराने पड़े। ऐसा क्यों हो रहा है। क्या बिलिंग कंपनियां गड़बड़ कर रही हैं। इतनी अधिक संख्या में बिलों में संशोधन से स्थिति संदेहास्पद है। सभापित ने एमडी अमित किशोर को फिरोजाबाद व आगरा में उपभोक्ता बिलिंग की जांच कराने और दोषी कंपनी को काली सूची में डालने के आदेश दिए हैं।