फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगराथॉन में दौड़े टोरंट पावर कर्मी और परिजन

विज्ञापन
आगराथॉन में दौड़े टोरंट पावर कर्मी और परिजन
विज्ञापन
आगरा। स्वस्थ शरीर और सक्रिय जीवनशैली का संदेश देने के लिए टोरंट पावर ने बृहस्पतिवार को वार्षिक खेल महोत्सव के अंतर्गत आगराथॉन का आयोजन किया। कंपनी के कर्मचारियों के साथ उनके परिजन ने भाग लेकर फिटनेस के प्रति जागरूकता दिखाई।
विज्ञापन

सुबह करीब 6 बजे जेपी गार्डन से मैराथन की शुरुआत हुई। कंपनी के उपाध्यक्ष संजय कुमार और उपाध्यक्ष अभिजीत काले ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। लोगों ने जेपी गार्डन से ताजनगरी फेज-2, पंचवटी गार्डन और शंकर ग्रीन होते हुए फिर जेपी गार्डन तक 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें