फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जनकपुरी महोत्सव में नगर निगम ने बनाया फुटपाथ, टोरंट ने खोद डाला; पांच लाख रुपये का जुर्माना

Tue, 28 Oct 2025 11:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में जनकपुरी महोत्सव के दाैरान नगर निगम की ओर से बनाए गए फुटपाथ को टोरंट पावर कंपनी ने खोद डाला। जानकारी होने पर निगम अधिकारियों ने काम रुकवा दिया। साथ ही जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
टोरंट ने खोद दिया फुटपाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में टोरंट पावर कंपनी ने मंगलवार को बिना अनुमति जनकपुरी महोत्सव के दौरान बनाए गए फुटपाथ को खोद डाला। सूचना पर पहुंचे नगर निगम के क्षेत्रीय अभियंता ने काम रुकवाते हुए कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


नगर निगम ने जनकपुरी महोत्सव के दौरान महाराजा अग्रसेन मार्ग के फुटपाथ पर साइड पटरी का निर्माण शुरू कराया था। इस पर लाखों रुपये खर्च हो चुका है और काम अंतिम दौर में है। इस बीच टोरंट पावर ने बिना निगम की अनुमति लिए नाले के किनारे खुदाई शुरू कर दी। स्थानीय नागरिकों ने इसकी शिकायत नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से की। क्षेत्रीय अभियंता हरी ओम मौके पर पहुंचे और टोरंट पावर का कार्य तत्काल रुकवाया।

जांच में पाया गया कि कंपनी ने नगर निगम से कोई रोड कटिंग या खुदाई की अनुमति नहीं ली थी। क्षेत्रीय अभियंता ने रिपोर्ट तैयार कर टोरंट पावर पर 5 लाख की पेनाल्टी लगाए जाने की संस्तुति कर दी है। नगर आयुक्त ने बताया कि शहरभर में खुदाई या रोड कटिंग पर प्रतिबंध लगा हुआ है। किसी भी स्थान पर बिना अनुमति रोड कटिंग करने पर कार्रवाई की जाती है तो पेनाल्टी लगाई जाएगी। भविष्य में ऐसी घटनाओं पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें