फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वागत से पहले एससी आयोग अध्यक्ष कठेरिया के होर्डिंग फाड़े, भाजपाइयों का हंगामा

Mon, 13 Aug 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
एससी आयोग अध्यक्ष के स्वागत में लगी होर्डिंग्स फाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में एससी आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया के 14 अगस्त को होने वाले स्वागत को लेकर एमजी रोड पर लगाए गए तीन होर्डिंग रविवार रात को अज्ञात लोगों ने फाड़ दिए। 
विज्ञापन


वहीं धाकरान पर स्टेज बनाने पर मजदूरों को भगा दिया। इसकी जानकारी होने पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। बाद में वहां फोर्स तैनात किया गया। 

पार्टी हाईकमान के आदेश पर एससी आयोग के अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया के शहर में स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। वो 14 अगस्त को आएंगे। आगरा कैंट स्टेशन से खंदारी तक स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारी करेंगे स्वागत

फटी होर्डिंग्स को देखते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
शहर में जगह-जगह होर्डिंग भी लगाए जा रहे हैं। साथ ही धाकरान पर बड़ी स्टेज बनाई जा रही है। यहां पर पार्टी पदाधिकारी स्वागत करेंगे।  रविवार रात 9:30 बजे अज्ञात लोगों ने कलक्ट्रेट के सामने लगे दो होर्डिंग और धाकरान पर एक होर्डिंग को फाड़ दिया। इसके बाद वहां स्टेज बना रहे मजदूरों को धमकाना शुरू कर दिया। 

प्रवक्ता शरद चौहान ने बताया कि नाई की मंडी इंस्पेक्टर ने आकर मजदूरों से काम बंद करने के लिए बोल दिया। इससे मजदूर घबरा गए। उन्होंने काम बंद कर दिया। इसकी जानकारी प्रवक्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को हुई। इस पर शरद चौहान, प्रतिनिधि अनिल चौधरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता धाकरान पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। 

इस पर पुलिस आ गई। इंस्पेक्टर का कहना था कि उन्हें दुकान के आगे जगह घेरने की सूचना मिली थी। बाद में फोर्स तैनात कर दी गई। देर रात फिर से काम शुरू करा दिया गया। होर्डिंग फाड़ने वालों के बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस को भी तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें