आगरा। रिया अस्थाना मेमोरियल मून स्कूल ओलंपिक्स की मशाल शनिवार को एसएस कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल पहुंची। विद्यार्थियों ने मशाल का स्वागत किया। वहीं, ओलंपिक्स के शुभंकर चीकू की एक झलक पाने और उसके साथ तस्वीरें खिंचवाने की बच्चों में होड़ रही।
मून स्कूल ओलंपिक्स आयोजन समिति के बालिका वर्ग की संयुक्त संयोजिका बबीता पाठक ने कहा कि विद्यार्थियों को रील, इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया से दूरी बनाकर खेल के मैदान में समय बिताना चाहिए। खेलों में पसीना बहाने से शारीरिक, बौद्धिक विकास होता है। समिति सदस्य राजेश कुमार दिवाकर ने बताया कि मून मशाल अब तक 22 विद्यालयों में ‘खेलेगा आगरा-खिलेगा आगरा’ का संदेश दे चुकी है। शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक आयुष मिश्रा ने खेलों का महत्व समझाया।
आयोजन में दिल्ली पब्लिक स्कूल, ताज सिटी मेजबान सहयोगी, द इंटरनेशनल स्कूल, आगरा आयोजन स्थल सहयोगी और अमर उजाला मीडिया सहयोगी की भूमिका में है। इस अवसर पर मून टीवी संपादक राजीव दीक्षित, मनीष तिवारी, पुष्पेंद्र यादव, सोमेश दुबे, टीएन पराशर, विद्यालय प्रबंधक मनीष गुप्ता, प्रधानाचार्य अनुज भाटिया सहित शिक्षक उपस्थित रहे।