फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलए आगरा ने मेडिकल स्टोर्स की छापेमारी, छह नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार को औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (आगरा) डॉ. अखिलेश कुमार जैन ने टीम के साथ मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की। उन्होंने शहर और करहल में छह दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन

टीम करहल के उपकार मेडिकल स्टोर करहल पहुंची। यहां दवा का स्टॉक, क्रय-विक्रय बिल और लाइसेंस की जांच की। सर्वोदय मेडिकल स्टोर पर ही अभिलेख खंगाले। दोनों के यहां से एंटीबायोटिक दवाओं का एक-एक नमूना जांच के लिए भरा। टीम ने शहर के स्टेशन रोड स्थित प्रज्ञा मेडिकोज पर दवा का स्टॉक व अभिलेखों का मिलान। यहां से टीम ने चार एंटीबायोटिक और एनालजेसिक दवाओं के नमूने लिए। टीम में औषधि निरीक्षक आगरा नवनीत कुमार और औषधि निरीक्षक फिरोजाबाद देशबंधु विमल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें