सब्जियों के भावों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आगरा में आलू और टमाटर के थोक और खुदरा कीमतों में फिर तेजी आई है। तीन दिन के अंतराल में टमाटर पर 10 और आलू 5 रुपये तक का इजाफा हुआ है। जबकि अन्य सब्जियां सस्ती हुई हैं।
आढ़तियों का कहना है कि सब्जियों की स्थानीय आवक शुरू होने से भाव उतरने शुरू हो गए हैं। बीते दिनों टमाटर और भी 17 रुपये तक की गिरावट आ गयी थी, लेकिन तीन दिनों में 10 रुपये तक भाव चढ़ गए हैं। इस समय टमाटर 30 और आलू 40 रुपये किलो है। अधिकतर टमाटर बंगलुरू से आ रहा है।
तीन दिन में कीमत में अंतर
सब्जी पहले (थोक) अब (थोक) पहले (फुटकर) पहले (फुटकर)
आलू 35 रुपये 40 रुपये 50 रुपये 55 रुपये
टमाटर 20 रुपये 30 रुपये 35 रुपये 45 रुपये
प्याज 35 रुपये 30 रुपये 60 रुपये 50 रुपये
पत्तागोभी 24 रुपये 15 रुपये 35 रुपये 25 रुपये
फूल गोभी 17 रुपये 8 रुपये 25 रुपये 15 रुपये
पालक 10 रुपये 6 रुपये 20 रुपये 12 रुपये
काशीफल 15 रुपये 10 रुपये 25 रुपये 20 रुपये
मटर 65 रुपये 52 रुपये 80 रुपये 70 रुपये