ध्रुव और प्रहलाद चरित्र की कथा सुनाई
- स्टेशन रोड स्थित मैरिज होम में आयोजित हो रही है कथा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। नगर के स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। कथा के तीसरे दिन आचार्य निशांत मिश्रा ने कहा कि भक्तों का मजाक उड़ाने वाले व्यक्ति का विनाश निश्चित है। आचार्य ने ध्रुव और प्रहलाद चरित्र की कथा सुनाई।
आचार्य ने कहा कि भक्त भगवान के बीच का रिश्ता पावन प्रेम है। भगवान भक्त के वश में होते हैं। भक्तों का अपमान करने या भक्ति का मजाक उड़ाने वाले का सर्वनाश निश्चित है। इसलिए भक्तों को कभी भी अपमानित नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रेम की सही परिभाषा को जानने के लिए उम्र के एक पड़ाव पर आना पड़ता है और वो पड़ाव बुढ़ापा है। बुढ़ापे में दिया गया साथ ही सच्चा और पावन प्रेम है। आज इंसान क्षणिक सुख के लिए एक-दूसरे से नफरत करते है, जबकि प्रेम ही जीवन है।
आचार्य प्रमोद चंद्र मिश्रा के साथ आचार्य प्रदीप मिश्रा, आचार्य चेतन शर्मा और आचार्य आदित्य मिश्रा ने पूजन कराया। कथा में परीक्षित राजेश गुप्ता, राकेश गुप्ता सिंटू, साधना गुप्ता मौजूद रहे।