फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: अब टोकन लेने के बाद सुनी जाएगी फरियाद, जमीन पर कब्जे की शिकायत के लिए लाल, अन्य शिकायतों के लिए पीला टोकन

Thu, 30 Jun 2022 12:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में शिकायतों को सुनने के लिए टोकन सिस्टम बनाया गया है। टोकन के रंग के हिसाब के फरियादी अधिकारी तक पहुचेंगे। ये टोकन जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर लगे काउंटर से दिए जाएंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रविरंजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में जिलाधिकारी रविरंजन ने जनता की शिकायतों को सुनने के लिए टोकिन सिस्टम लागू किया है। फरियादियों को यह टोकन जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर लगे काउंटर से दिए जाएंगे। जिसमें इस व्यवस्था के लिए उन्होंने अलग-अलग कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है।

विज्ञापन

 
सुबह दस से 12 बजे तक चलने वाली जनसुनवाई के दौरान टोकन व्यवस्था लागू रहेगी। नए सिस्टम के अनुसार फरियादी पहले डीएम कक्ष के बाहर बनी डेस्क पर जाएगा। वहां उसकी शिकायत सुनी जाएगी। इसके बाद उसे एक रंग का टोकन देकर डीएम कक्ष में भेजा जाएगा। सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत होने पर लाल रंग का टोकन, निजी जमीन पर कब्जा होने पर हरे रंग का टोकन तथा अन्य शिकायतें होने पर पीले रंग का टोकन फरियादी को दिया जाएगा। 

इस टोकन के साथ ही फरियादी जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होगा। टोकन से तत्काल पता चल सकेगा कि वह किसी तरह की शिकायत लेकर आया है। इस तरह की नई व्यवस्था जिले में लागू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें