फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने भगवा रंग में कराया शौचालय निर्माण, रोष

विज्ञापन
कासगंज में नगरपालिका द्वारा भगवा रंग में शौचालय निर्माण कराने पर नामित सांसद द्वारा सीएम को किय? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत पालिका परिसर में कराए गए शौचालय, मूत्रालय में भगवा रंग का प्रयोग किए जाने से हिंदूवादियों में रोष है। बजरंगदल ने पालिका के अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन लिपिक को सौंपकर रोष प्रकट किया है वहीं भाजपा नेता एवं पालिका के नामित सभासद ने मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री को ट्वीट भेजकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

बजरंगदल के जिला संयोजक विक्रम सिसोदिया ने कहा कि नगर पालिका परिषद ने पालिका परिसर में जो शौचालय व मूत्रालय का निर्माण कराया है उसमें भगवा रंग का प्रयोग किया है। भगवा रंग हिंदू आस्था का प्रतीक है। पालिका के इस कार्य से हिंदू जनभावना को ठेस पहुंची है। यदि पालिका प्रशासन ने भगवा रंग शौचालय से नहीं हटवाया तो मजबूरन संगठन को आंदोलन करना पड़ेगा। इस दौरान अमरीश वशिष्ठ, मनोज ठाकुर, प्रतीक केला, विशाल चौहान, रिषभ सक्सेना, अंकित जैन, उदय राजपूत आदि मौजूद रहे। इधर भाजपा नेता एवं नामित सभासद संजय पुंढीर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल को इस संबध में एक ट्वीट भेजा है। ट्वीट के माध्यम से मामले को संज्ञान में लेने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें