फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय का सच- मानकविहीन बनवाया शौचालय, पंचायत राज विभाग ने की रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में शौचालयों के निर्माण में और पात्रों के चयन में तमाम गड़बड़ियां की गई हैं। एक के बाद एक गड़बड़ी खुलकर सामने आ रही है। अब एक ग्राम पंचायत में मानकविहीन शौचालय पाया गया है। आवेदक से पंचायतीराज विभाग ने रिकवरी की है। शौचालय की पात्रता सूची में तमाम अपात्रों को शामिल किया गया। इसके अलावा और भी तमाम गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। पंचायती राज विभाग ग्राम पंचायतों में बनवाए गए शौचालयों की भी जांच करा रहा है कि शौचालय कहीं मानकविहीन तो नहीं हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई जांच में पाया गया कि खेड़ा पंचायत में एक शौचालय पूरी तरह मानकविहीन था। पंचायती राज विभाग ने सचिव के माध्यम से मानकविहीन शौचालय के मामले में आवेदक से रिकवरी भी करा ली है। इसके अलावा पंचायती राज विभाग अन्य सभी ग्राम पंचायतों में भी विधिवत रूप से जांच करा रहा है। एक के बाद एक गड़बड़ी सामने आने पर स्पष्ट हो रहा है कि ग्राम प्रधानों और सचिवों ने शौचालय के नाम पर खेल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें