आमंत्रण- जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति का राजा जनक और महारानी सुनयना को रथ पर सवार कर मिथिलावासियों को आमंत्रण पत्र देने का कार्यक्रम, अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर, शाम 5 बजे।
क्षमावाणी- अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा की ओर से वार्षिक क्षमावाणी पर्व और सम्मान समारोह, अग्रसेन सेवा सदन, लोहामंडी, दोपहर 2 बजे।
नंदोत्सव- राधाकृष्ण महाराज मोहन मंदिर में चल रही भागवत कथा में नंदोत्सव का आयोजन, मोहन मंदिर, बाग मुजफ्फर खां, सेंट जॉन्स, शाम 5:30 बजे।
स्वास्थ्य
शिविर- उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का रक्तदान शिविर, समर्पण ब्लड बैंक, देहली गेट, सुबह 9:30 बजे।
शिक्षा
समारोह- अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती का राष्ट्रीय हिंदी दिवस समारोह, चंद्रा बालिका विद्यापीठ इंटर कॉलेज, न्यू आगरा, सुबह 11 बजे।
प्रदर्शन- राष्ट्रवादी शिक्षक महासंघ का सेवारत शिक्षकों पर टीईटी के विरोध में मार्च, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक, दोपहर 2:30 बजे।
ज्ञापन- अवैध रूप से संचालित शिक्षण संस्थान एवं कोचिंग संस्थानों के विरोध में ज्ञापन, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रोहता, सुबह 11:30 बजे।
अन्य
बैठक- अखिल भारतीय माथुर वैश्य महिला आगरा मंडल एवं हरियाली समिति की मासिक बैठक, होटल अतिथि वन प्रथम तल, वाटरवर्क्स, शाम 4:30 बजे।
कार्यक्रम- महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से वोट चोर गद्दी छोड़ राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम, पालीवाल पार्क स्थित डॉ.भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के गेट के पास, सुबह 7:15 बजे।
समारोह- अग्रसेन समाज समिति का महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी स्वरूपों का सम्मान समारोह, अतिथिवन, वाटर वर्क्स चौराहा, शाम 7:30 बजे।
कार्यक्रम- दक्ष प्रजापति युवा कल्याण समिति की ओर से डॉ. रतनप्पा कुम्हार जी की जयंती पर कार्यक्रम, मिलिट्री एकेडमी पश्चिमपुरी रोड, कारगिल पेट्रोल पंप के सामने दोपहर 12 बजे।