धर्म-कर्म
मुकुट पूजन- श्री रामलीला कमेटी की ओर से उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला का मुकुट पूजन, लाला चन्नोमल की बारादरी, रावतपाड़ा शाम 7 बजे।
शिविर- दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम ब्रह्मचर्य पर ध्यान शिविर, निर्मल सेवा सदन रकाबगंज सुबह 7 बजे आरती।
पूजन- उत्तम ब्रह्मचर्य पर अभिषेक व पूजन श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर-7 आवास विकास कॉलोनी, सुबह 7 बजे।
- श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा व पूजन, श्री सर्वतोभद्र जिनालय, न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर सुबह 7 बजे।
- गणेश महोत्सव के अंतर्गत हवन-पूजन, श्री राम हनुमान मंदिर, बिजलीघर दोपहर 12 बजे।
अर्पण- अनंत चतुर्दशी पर निर्वाण लाडू अर्पण श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, टीचर्स कॉलोनी, जयपुर हाउस सुबह 7 बजे।
विसर्जन- इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा विसर्जन व राधा जी की छठी पूजन श्री सनातन धर्म मंदिर, शहजादी मंडी दोपहर 1 बजे।
- गणेश मूर्ति विसर्जन एवं सम्मान समारोह, गणेश चौक ऐश्वर्या कॉम्प्लेक्स, पार्षद भरत शर्मा ऑफिस के सामने, दयालबाग सुबह 10:30 बजे।
शृंगार- 12 दिवसीय पंचम गणेश महोत्सव में विशेष शृंगार, फूल बंगला दर्शन व महा प्रसादी, श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर, छलेसर रोड शाम 7 बजे।
कीर्तन- चौथी पातशाही गुरु रामदास के गुरता गद्दी दिवस पर पाठ व कीर्तन, गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर शाम 5 बजे।
-
शिक्षा
संगोष्ठी- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की ओर से संगोष्ठी, जेपी सभागार, स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर, सुबह 11 बजे।
अन्य
गायन- वंदे मातरम सामूहिक गायन, सरस्वती शिशु मंदिर, उत्तर विजयनगर सुबह 10:30 बजे और सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर में सुबह 10:45 बजे।
समारोह- जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, रॉयल पैलेस मैरिज गार्डन, बाह-आगरा रोड, फरेरा दोपहर 12 बजे।
- एसओएस संस्था की बैठक एवं नूर मोहम्मद व मोतीराम का सम्मान समारोह, जेल चौपाटी, शाम 6 बजे।
वितरण- सामर्थ्यवान संस्था की ओर से दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल वितरण, 54 कालिंदीपुरम, मऊ रोड, खंदारी दोपहर 2:30 बजे।
संगोष्ठी- आगरा रिन्यूएबल एनर्जी एसोसिएशन की ओर से सौर ऊर्जा जागरूकता संगोष्ठी एवं बिजनेस एसोसिएट्स मीट, होटल होलीडे इन संजय प्लेस रात 8 बजे।
-