फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: फरवरी में सबसे कम रही संक्रमण दर, जिले में अब सिर्फ 20 सक्रिय मरीज

Mon, 01 Mar 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में रविवार को महिला समेत तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले। इनमें से एक मरीज कैलाश टॉपर संजय प्लेस और महिला मरीज धाकरे इन्क्लेव की रहने वाली है। तीसरा मरीज पैंतीखेड़ा का निवासी है। ये तीनों मरीज होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 548012 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिनमें 10538 संक्रमित मिले। इनमें 10344 लोग ठीक हो गए। 174 मरीजों की मौत हो गई। जिले में अब सिर्फ 20 सक्रिय मरीज हैं। राहत की बात यह है कि कोरोना काल के 12 महीनों में फरवरी में संक्रमण दर सबसे कम है। 

अब 1000 लोगों की जांच में एक ही मिल रहा संक्रमित
जब महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई जगह से कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ रहा है, तब आगरा में इसकी दर सबसे कम हो गई है। फरवरी में यह .010 प्रतिशत पर पहुंच गई। यानी 1000 लोगों की जांच करने पर एक ही संक्रमित मिल रहा है। जब मार्च 2020 में संक्रमण शुरू हुआ था, तब भी दर इससे ज्यादा 1.52 प्रतिशत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि फरवरी में 54992 लोगों के नमूने लेकर जांच कराई गई, इसमें से 52 मरीज मिले हैं। संक्रमण मिलने की दर .010 प्रतिशत है। 28 दिनों में दो कोरोना मरीजों की जान गई।

मार्च 2020 के फरवरी 2021 के संक्रमण की तुलना करें तो मरीजों की संख्या अब ज्यादा है। संक्रमण की दर कम है, मार्च 2020 में जांच की दर भी कम थी। यह अचानक नहीं है कि फरवरी में मरीज कम मिले हों। पिछले ढाई महीने से स्थिति में लगातार सुधार हुआ है। फरवरी में कई दिन ऐसे भी रहे जब एक भी मरीज नहीं मिला।

लक्ष्य बनाकर जांच करना कारगर रहा
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि लक्ष्य बनाकर जांच करना कारगर रहा। पहले मरीज मिलने पर उसके संपर्क में आए लोग ढूंढे जाते थे, अब यह देखा जा रहा है कि संक्रमण कहां मिल सकता है। इससे मरीज का उपचार जल्द शुरू होता है। संक्रमण फैल नहीं पाता।

- स्वास्थ्य सर्वे: संक्रमित मरीज मिलने के बाद उस क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों की सेहत की जांच करना और दवाएं देना।
- नमूना: कोरोना वायरस के नमूनों की जांच आसान की, 18 केंद्र बनाए, रिपोर्ट भी पोर्टल से प्राप्त करने की सुविधा। 
- टारगेट सैपलिंग: त्योहार और सहालग में बाजार, शोरूम, दुकानदार, ऑटो चालक, ब्यूटीपार्लर पर जाकर लोगों की जांच।
- आरोग्य मेला: हर रविवार को शहर और देहात के 74 केंद्रों पर लगने वाले आरोग्य मेले में कोविड जांच की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें