मैनपुरी। छठ पूजा के अवसर पर आज जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र ने बताया कि प्रमुख सचिव शासन द्वारा जारी किए गए पत्र और जिलाधिकारी के आदेश पर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बैंक, वित्तीय संस्थान और ट्रेजरी छोड़कर जिले में स्थानीय सार्वजनिक अवकाश रहेगा। संवाद