काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
सेंट जोंस, आगरा कालेज में प्रवेश के लिए खरीदें फार्म
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का मिशन एडमिशन आज से शुरू हो रहा है। इससे संबद्ध सेंट जोंस कालेज में बुधवार से पहली बार आनलाइन फार्म भरे जाएंगे। मंगलवार को कालेज में प्रेसवार्ता कर प्राचार्य प्रो. पीई जोसेफ ने बताया कि 24 जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी। बीबीए, बीकाम वोकेशनल में इसकी छूट दी गई है। प्रवेश परीक्षा 150 अंकों की होगी। जल्द कालेज वाई-फाई सुविधा से भी जुड़ेगा, आनलाइन कोर्स और वेबसाइट लांच करने की भी तैयारी है। हाईस्कूल में प्राप्तांकों के 50 फीसदी और इंटरमीडिएट के कुल प्रतिशत और प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी। परीक्षा का जिम्मा निजी कंपनी को दिया गया है। वार्ता में डा. मधुरिमा शर्मा, डा. एसपी सिंह, डा. वीयू विश्नोई, डा. दिनेश लाल, डा. पीए जाय रहे।
आगरा कालेज में प्रवेश परीक्षा 18, 19 को
आगरा कालेज में आज से 150 रुपये देकर प्रवेश फार्म खरीदा जा सकता है। स्नातक में प्रवेश के लिए परीक्षा 18, 19 जून को होगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल प्राप्तांकों के 50 फीसदी और प्रवेश परीक्षा में कुल प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट बनेगी। प्राचार्य डा. मनोज रावत ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में पास होना अनिवार्य होगा।
बीडी महाविद्यालय में प्रवेश फार्म 10 से
बीडी जैन कन्या महाविद्यालय में प्रवेश फार्म 10 जून से मिलेंगे। यहां स्नातक कोर्स में बीए और बीकाम है। इनकी सीटें क्रमश: 240 और 180 हैं। प्राचार्य डा. सुजाता ने बताया कि मेरिट के आधार पर ही प्रवेश लिया जाएगा।