फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार: आगरा में  एक ही परिवार के पांच लोगों सहित मिले नौ नए संक्रमित

Mon, 11 Jul 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी में संक्रमण का खतरा फिर बढ़ने लगा है। एक ही परिवार के पांच लोगों सहित मिले नौ नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हो गई है।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 न्यू आगरा निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों सहित रविवार को कोरोना के नौ नए मरीज मिले हैं। पहले से बीमार दो मरीज ठीक भी हुए हैं। दयालबाग के अलावा बोदला, ताजगंज, न्यू राजामंडी कॉलोनी नए हॉटस्पॉट बन गए हैं। जिले में कोरोना के 15 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार न्यू आगरा निवासी परिवार में चार पुरुष व एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एक 17 वर्षीय किशोर शामिल है। परिवार की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी शुरू हो गई है। इनके अलावा बोदला निवासी 42 वर्षीय पुरुष, ताजगंज निवासी महिला और न्यू राजामंडी निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। इनके संपर्क में आए लोगों की सोमवार को सैंपलिंग होगी। 

1790 लोगों की हुई जांच

प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1790 लोगों की जांच की गई है। जिले में अब तक कुल 27.58 लाख लोगों की जांच में 36,585 मरीज मिल चुके हैं। 465 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 36,105 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों की मृत्यु दर 1.32 फीसदी है। उधर, महाराष्ट्र और दिल्ली में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना जांचें बढ़ाने के निर्देश दिए थे। प्रतिदिन करीब तीन हजार जांचों का लक्ष्य है, परंतु लक्ष्य के सापेक्ष 50 से 60 फीसदी जांचें हो पा रही हैं। सीएमओ का कहना है कि लक्षण प्रतीत होने पर ही लोग जांच कराने के लिए आ रहे हैं। जांचों का दायरा बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें