फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अंतिम मौका, तोड़ दो रिकॉर्ड

Mon, 30 Nov 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
महज नौ दिनों में 2.4 लाख वोट डालकर शहरवासियों ने जागरूकता और एकजुटता की मिसाल कायम की है। मगर, यह आंकड़ा यहीं नहीं थमने देना है। केंद्र सरकार के अब तक के निर्देश के मुताबिक, ऑनलाइन वोटिंग के लिए सोमवार का दिन और है। ऐसे में शहरवासियों के पास मौका है कि वह ऑनलाइन वोटिंग कर और सुझाव देकर रिकॉर्ड कायम करें। हालांकि वोटिंग में तो अपना शहर टॉप में आ ही गया है लेकिन सुझावों में अभी काफी पीछे है।
विज्ञापन

देश के पहले 20 स्मार्ट शहरों की सूची में अपने शहर को शामिल कराने के लिए शहरवासी जमकर वोटिंग कर रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 20 नवंबर को छात्र-छात्राओं की जागरूकता रैली से पहले वोटिंग का आंकड़ा दहाई का अंक भी नहीं छू पाया था। मगर, इस जागरूकता रैली के बाद से कोई दिन ऐसा नहीं किया, जिस दिन हजारों की संख्या में लोगों ने ऑनलाइन वोटिंग न की हो। इतनी जागरूकता के बाद भी अपना शहर सुझाव देने में अभी काफी पीछे है। दरअसल, टॉप 20 में सुझाव और वोटिंग दोनों की अहम भूमिका रहेगी।
कंसल्टेंट कंपनी अरबन मैनेजमेंट सेंटर के प्रोजेक्ट एसोसिएट विनय पटेल के अनुसार, ऑनलाइन वोटिंग में तो अपना शहर अव्वल है, लेकिन सुझावों में काफी पीछे हैं। ऐसे में दोनों को मिलाकर अपना शहर अभी टॉप पर नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन

ऑनलाइन वोटिंग के लिए शहरवासियों के पास सोमवार का दिन अंतिम है। अभी तक के निर्देशों के मुताबिक, आज के बाद वोटिंग नहीं कर सकेंगे। अंतिम तारीख आगे बढ़ने की संभावना भी काफी कम है। ऐसे में लोग आज ही अधिक से अधिक वोट करें।
विज्ञापन

- इंद्रविक्रम सिंह, नगर आयुक्त
242158 कुल वोट शनिवार शाम तक डाले जा चुके थे
119098 वोट से डाले www.mygov.in पर
123060 वोट नगर निगम की वेबसाइट से डाले गए
131902 सुझाव अब तक आ चुके हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें