कासगंज/सोरों। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को गंगा घाटों एवं हरि की पैड़ी पर बढ़ी संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा गंगा स्नान किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हरि की पैड़ी पर भगवान हरि विष्णु के तीसरे अवतार वाराह ने इस कुंड के जल में अपने शरीर का त्याग किया था। मान्यता है तब से इस कुंड के जल में अस्थियां विसर्जन के 24 घंटे के अंदर विलुप्त हो जाती हैं। यहां बड़ी संख्या में राजस्थान, एमपी, गुुजरात, दिल्ली आदि प्रंातों के श्रद्धालुु इस स्नान पर्व का पुुण्यलाभ अर्जित करने के लिए तीर्थनगरी पहुंचते हैं। पालिका की ओर से घाटों पर स्वच्छता अभियान और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। वहीं गौमुुखों के माध्यम से रात दिन नलकूप चलाकर हरि की पैड़ी में जलापूर्र्ति की जा रही है। पार्किंग के लिए भी व्यवस्था की गई है।
किया गया है रूट डायवर्ट
कछला गंगा घाट, लहरा गंगा घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने को पहुंचते हैं। जिससे बड़ी संख्या में वाहनों के चलते जाम की स्थिति न बने इसके लिए अमांपुर तिराहे से रूट डायवर्ट किया गया है। जिससे सर्कुलर रोड पर शहर के अंदर जाम के हालात न बनें। यातायात प्रभारी अजय भदोरिया ने कहा कि यातायात पुलिस को चौराहों पर लगाया गया है। रूट को डायवर्ट कर बड़े वाहनों को अमरपुरघाट होकर गुजारा जाएगा।