आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से एमएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 2025-27 एमएड प्रथम सेमेस्टर तथा सत्र 2024-26 एमएड तृतीय सेमेस्टर (मुख्य, पुनः एवं सुधार परीक्षा) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी निर्धारित है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.dbrau.ac.in अथवा समर्थ पोर्टल/अधिकृत एजेंसी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।