फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना कंट्रोल से बाहर: 24 घंटे में 68 नए मरीज मिले, सक्रिय मामले 200 के पार

Sat, 03 Apr 2021 06:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण कंट्रोल से बाहर होता जा रहा है। शनिवार को 68 नए मरीज मिले हैं। इस साल पहली बार 24 घंटे में इतने मरीज मिले हैं। इससे पहले शुक्रवार को 49 मरीज मिले थे। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 231 हो गई है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने मास्क, उचित दूरी और होम आइसोलेशन को लेकर सख्ती बढ़ाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाजारों में 60 से अधिक उम्र के दुकानदार, व्यापारी कारोबार से परहेज करें। 45 साल उम्र के सभी व्यापारी कोरोना टीका जरूर लगवाएं। 

जिलाधिकारी ने कहा कि रोजगार और अर्थव्यवस्था के मद्देनजर लॉकडाउन दोबारा नहीं लग सकता। ताजमहल पर पर्यटक संख्या घटाने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन में कोविड प्रोटोकॉल सख्ती से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार से टेलीमेडिसिन सुविधा
कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार से टेलीमेडिसिन शुरू हो रही है। रोस्टर प्लान के तहत सामान्य ओपीडी में मरीज देखे जाएंगे। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय काला ने बताया कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए व्यवस्था बदली गई है। सामान्य ओपीडी में मेडिसिन विभाग की रोजाना ओपीडी चलेगी अन्य विभागों की एक दिन छोड़कर ओपीडी संचालित की जाएगी। 

बुखार खांसी जुकाम के मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए ओपीडी पर हेल्प डेस्क लगाई जाएगी। वहां मरीजों में लक्षण मिलने पर इमरजेंसी की ट्रायज ओपीडी में भेजा जाएगा। वहां नमूने लिए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर मरीज को भर्ती भी किया जाएगा। सोमवार से यह नई व्यवस्था लागू हो रही है। ट्रायज ओपीडी मंगलवार से शुरू होगी।

तेजी से बढ़ रही दूसरी लहर
एसएन कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी दो-तीन दिन में तीन गुना हो गई है। टीका लगवाएं और बिना मास्क के घरों से बाहर न जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें