फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुर्घटना रोकने के लिए सहावर मार्ग पर लगाई जाए सफेद पट्टी व रिफ्लेक्टर

Sat, 28 Dec 2024 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर की ओर जाने वाले मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने कई स्थानों पर सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर नहीं लगाए हैं। कोहरे में इस मार्ग पर हादसों की संभावना बनीं रहती है। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर मार्गों पर कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि कासगंज-चांडी-सहावर मार्ग का निर्माण पीडब्लूडी की तरफ से लगभग 6 माह पूर्व कराया था। इस मार्ग से पटियाली, गंजडुंडवारा, सहावर, गढ़का, अलीगंज, कायमगंज, फर्रुखाबाद सहित अन्य क्षेत्र के लोगों का आवागमन होता है।
उन्होंने कहा कि चांड़ी से कासगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर दो किमी तक, वहीं चांड़ी से सहावर की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान सफेद पट्टी और रिफलेक्टर नहीं लगाएं गए। इससे कोहरा में दुर्घटनाएं हो जाती है। हादसे में गंभीर घायल लोगों की जान जाने की संभावनाएं बनी रहती है।
विज्ञापन

पीडब्लूडी के एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर कार्य कराने की मांग की है। इस दौरान सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र, प्रियांशु जौहरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें