फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरों को तीर्थस्थल घोषित करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे लोगों के स्वास्थ्य में गिरावट, प्रशासन ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

विज्ञापन
सोरों में एसडीएम अनशनकारियों को विशेष सचिव को जिला प्रशासन की ओर से लिखा गया पत्र सौंपते हुए। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों(कासगंज)। तीर्थनगरी को तीर्थस्थल घोषित करने की मांग को लेकर चल रहा बेमियादी अनशन मंगलवार को तुड़वा दिया। अनशन पर बैठे लोगों की हालत बिगड़ने पर प्रशासन सक्रिय हुआ। पहले तहसीलदार ने अनशनकारियों से जाकर वार्ता करके समझाया। उन्होंने जिला प्रशासन के स्तर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के बारे में जानकारी दी। इसके बाद एसडीएम ने दोपहर के समय अनशनस्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों के समक्ष प्रशासन के द्वारा किए जा रहे पत्राचार के बारे में बताया और अनशन समाप्त करने की बात कही। वार्ता के बाद जूस पिलाकर ने अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन

अनशन पर बैठे अखंड आर्यावर्त संघ के अध्यक्ष भूपेश शर्मा, अशोक पांडे एवं अनीता उपाध्याय ने लिखित रूप से प्रशासन को अवगत कराया कि यदि एक साल में सोरों को तीर्थस्थल घोषित करने की मांग नहीं मानी गई तो पुन: बेमियादी अनशन किया जाएगा। अनशन के दौरान सोरों के चिकित्साधिकारी डॉ. अकबर हुसैन ने मेडिकल टीम के साथ अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
जब अनशनकारियों का वजन किया गया तो उनके पैर लड़खड़ा रहे थे। डॉ. हुसैन ने बताया कि भूपेश शर्मा का तीन दिन में 6 किलो वजन गिरा है, अशोक पांडे का 4 किलोवजन गिरा है और अनीता उपाध्याय का भी 4 किलो वजन गिरा है। अनशनकारियों ने चक्कर आने की शिकायत की। चिकित्सकों की टीम ने प्रशासन को यह रिपोर्ट दी। इसके बाद 11 बजे तहसीलदार अनशनस्थल पर पहुंचे। 12:45 बजे एसडीएम ने अनशनस्थल पर पहुंचकर जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव को लिखे गए पत्र की प्रति सौंपी। इसके साथ वार्ता का क्रम शुरू हुआ और 1 बजे अनशन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें