फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुकदमे में समझौते के नाम पर पैसा मांगने से तंग आकर की थी युवक ने आत्महत्या

Fri, 24 Jan 2025 06:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- औंछा थाने में चार के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। औंछा थाना क्षेत्र के गांव किचौरा के अंकित कुमार (25) के आत्महत्या प्रकरण में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
14 जनवरी को गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास खड़े नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बृहस्पतिवार को अंकित के चचेरे भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उनके भाई पर एक युवती को ले जाने का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन था। इसके एवज में गांव के अशोक कुमार, अतर सिंह, रामबाबू, श्यामसुंदर पैसे की मांग करते थे। उनका भाई पैसे देता भी था। धीरे-धीरे उक्त आरोपी अधिक पैसे की मांग करने लगे। इससे तंग आकर अंकित ने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर औंछा अनुज चौहान ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें