रेलवे ने एक जुलाई से गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया है। नई समय सारिणी में कई गाड़ियों का विस्तार किया गया है तो कई के नंबर भी बदले गए हैं।
यहां से गुजरने वाली ट्रेनों के समय को 5 से 20 मिनट तक परिवर्तित किया है। यह बदलाव एक जुलाई से लागू हो जाएंगे। इससे आगरा कैंट से गुजरने वाली अप और डाउन की102 गाड़ियां प्रभावित होंगी।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस-आगरा कैंट एक्सप्रेस कैंट स्टेशन पर अब दोपहर 1.15 के बजाए 1.50 बजे पहुंचेगी। आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस आगरा कैंट से शाम 5 बजे की जगह 4.45 बजे रवाना होगी।
आगरा कैंट-टूंडला पैसेंजर अब सुबह 7.45 बजे की जगह 7.40 बजे जाएगी। नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी आगरा कैंट स्टेशन पर रात 10.20 के बजाए 10.10 पर पहुंचेगी।
आगरा कैंट-झांसी पैसेंजर आगरा कैंट से सुबह 6 बजे के स्थान पर 6.05 बजे रवाना होगी। आगरा कैंट-ग्वालियर पैसेंजर आगरा कैंट से 7 बजे के स्थान पर 7.05 बजे रवाना होगी। इसी तरह इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस के इलाहाबाद से प्रस्थान समय में भी परिवर्तन किया गया है।
एक जुलाई से ट्रेन इलाहाबाद से रात 11.30 बजे के स्थान पर आधा घंटा पहले 11 बजे चलेगी। ट्रेन आगरा कैंट पर सुबह 6.55 के बजाय 6.15 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
अप लाइन की ट्रेनें आगमन प्रस्थान
कोटा-पटना एक्सप्रेस 02.10 बजे 02.25 बजे
पुडुचेरी एक्सप्रेस 02.10 बजे 02.15 बजे
श्रीगंगानगर-नांदेड़ 02.10 बजे 02.15 बजे
चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस 02.25 बजे 02.30 बजे
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 08.10 बजे 08.15 बजे
एपी एक्सप्रेस 09.00 बजे 09.05 बजे
ताज एक्सप्रेस 09.32 बजे 09.37 बजे
त्रिकुरल एक्सप्रेस 09.55 बजे 10.00 बजे
तूफान एक्सप्रेस 11.50 बजे 12.05 बजे
समता एक्सप्रेस 11.05 बजे 11.10 बजे
हीराकुंड एक्सप्रेस 11.15 बजे 11.20 बजे
मंगला एक्सप्रेस 11.50 बजे 11.55 बजे
अमृतसर-इंदौर 12.40 बजे 12.45 बजे
झेलम एक्सप्रेस 1.20 बजे 1.25 बजे
केरला एक्सप्रेस 1.55 बजे 02.00 बजे
डाउन लाइन की ट्रेनें
ट्रेन का नाम आगमन प्रस्थान
पठानकोट एक्सप्रेस 12.00 बजे 12.05 बजे
जीटी एक्सप्रेस 02.35 बजे 02.40 बजे
गोवा एक्सप्रेस 02.50 बजे 02.55 बजे
तेलंगाना एक्सप्रेस 05.13 बजे 05.15 बजे
कोटा-पटना एक्स. 05.40 बजे 06.00 बजे
उज्जैनी एक्सप्रेस 06.50 बजे 06.55 बजे
कर्नाटक एक्सप्रेस 06.30 बजे 06.35 बजे
श्रीधाम एक्सप्रेस 07.20 बजे 07.25 बजे
चेन्नई राजधानी 07.45 बजे 07. 47 बजे
सचखंड एक्सप्रेस 08.30 बजे 08.35 बजे
मंगला एक्सप्रेस 10.00 बजे 10.05 बजे
केरला एक्सप्रेस 10.10 बजे 10.15 बजे
पंजाब मेल 5.53 बजे 5.58 बजे
चेन्नई-जम्मूतव 18.15 बजे 18.20 बजे
ताज एक्सप्रेस 6.35 बजे 6.40 बजे
शताब्दी एक्सप्रेस 9.11 बजे 9.16 बजे
इन ट्रेनों का किया गया विस्तार
पलवल-अलीगढ़ ईएमयू का टूंडला तक विस्तार जो 23 जनवरी से जारी है। इसी तरह जयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस का उदयपुर तक विस्तार भी जारी रहेगा। देहरादून-नई दिल्ली नंदा देवी एक्सप्रेस (प्रतिदिन) का विस्तार 25 जुलाई से प्रभावी होगा। देहरादून-कोटा नंदादेवी एक्सप्रेस नई गाड़ी का संचालन शुरू होगा। आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस का अब सप्ताह में तीन दिन संचालन जारी रहेगा। यह गाड़ी 15 मार्च से सप्ताह में तीन दिन संचालित हो रही है।