सहावर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनती डीएम ।
कासगंज/सहावर। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिकारियों को जनशिकायतों ने फरियादियों की गुहार को गंभीरता से सुनने और उनका निष्पक्ष व समय से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वे सोमवार को सहावर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान लोगों की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई कर रही थीं। इस दौरान प्राप्त 51 प्रार्थना पत्रों में 4 का निस्तारण मौके पर किया गया। इनके अलावा सदर व पटियाली तहसीलों में जनसमस्याएं सुनी गईं। तहसील सहावर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उनके समक्ष 51 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिनमें से 4 को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। इनमें बिजली के बिल, विधवा व वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, भूमि की पैमाइश, अवैध कब्जा, राजस्व, भूमि विवाद, उत्पीड़न, आपसी विवाद आदि से संबंधित शिकायतें प्रमुख थीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण होना चाहिए। अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों का शीघ्रता से निस्तारण सुनिश्चित करें। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल, उप जिलाधिकारी विनोद जोशी, उप जिलाधिकारी सहावर अंजली गंगवार आदि मौजूद रहे। वहीं जिले सदर तहसील व पटियाली तहसील में सीडीओ सचिन व एडीएम राकेश पटेल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। संवाद