जिनौल-दरियावगंज नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण करते सीडीओ व एडीएम ।
कासगंज। बारिश से पूर्व दरियावगंज झील से जिनौल तक 5.5 किलोमीटर लंबे नाले की सफाई और खुदाई का कार्य सोमवार को शुरू किया गया। मुख्य विकास अधिकारी सचिन और अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल ने श्रमदान इसका शुभारंभ कराया।काफी समय से इस सफाई नहीं होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती थी। बारिश से पूर्व नाले की सफाई व खुदाई का कार्य होने से बारिश के दौरान जिनौल से दरियावगंज झील तक पड़ने वाले गांवों से निकलकर पानी दरियावगंज झील तक पहुंच सकेगा। मनरेगा योजना के अंतर्गत साढ़े पांच किलोमीटर लंबे नाले का यह कार्य किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने मानकों के अनुरूप नाले की सफाई करने का आह्वान किया। इस दौरान एसडीएम पटियाली प्रदीप विमल ने भी श्रमदान किया। पटियाली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व खंड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।