मैनपुरी। जनपद के 13 थानों में 311 वांछित अपराधी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। 18 इनामी अपराधी भी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। थाना स्तर पर इनामी, हिस्ट्रीशीटर और वांछित अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है।
जनपद के 13 थाना क्षेत्रों में विभिन्न मामलों में करीब 311 वांछित अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। वहीं 18 इनामी अपराधी भी पुलिस की पकड़ से अभी दूर हैं। एएसपी मधुवन कुमार का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। कई इनामी अपराधी सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं, शेष की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयासरत है।