फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर चढ़ा टिकटॉक का खुमार, मंगेतर जोड़े का वर्दी में वीडियो हुआ वायरल

Tue, 30 Jul 2019 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों का टिक-टॉक पर वायरल हुआ वीडियो - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
विज्ञापन
टिक-टॉक पर वीडियो बनाने का क्रेज अब पुलिसवालों के सिर पर भी चढ़ने लगा है। एटा जिले में दो पुलिसकर्मियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। दोनों पुलिसकर्मी वर्दी में है, इनमें एक महिला सिपाही है। ये वीडियो फिल्मी गानों पर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


थाना राजा का रामपुर में तैनात एक महिला व एक पुरुष पुलिस कर्मी ने टिकटॉक पर वीडियो बनाया। यह वीडियो सोमवार को वायरल हुआ तो कुछ ही देर में यह सुर्खियों में आ गया। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी अलीगंज को सौंप दी। सीओ ने मामले की जानकारी कर बताया कि वीडियो पुराना है। 

टिकटॉक पर वीडियो बनाकर अपलोड करने वाले पुलिसकर्मियों की कुछ दिन पहले शादी तय हो चुकी है। दरअसल सोमवार को दो वीडियो सामने आए। इन वीडियो में थाना राजा का रामपुर में तैनात महिला आरक्षी अनु निर्माण और सिपाही संदीप नजर आ रहा है। टिकटॉक पर बने वीडियो में दो फिल्मी गानों पर यह दोनों सिपाही अपनी अदाकारी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल साइट्स पर जमकर चुटकी ली। देखते ही देखते दोपहर तक वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट आने लगे। मामला बढ़ा तो इस संबंध में एसएसपी स्वप्निल ममगाई तक पहुंचा।

उन्होंने तत्काल मामले की जांच सीओ अलीगंज अजय भदौरिया को दी। सीओ अलीगंज ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला है कि वीडियो पुराना है। जांच की जा रही है, दोनों सिपाहियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दोनों की शादी भी तय हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें