पुलिसकर्मियों का टिक-टॉक पर वायरल हुआ वीडियो
- फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
टिक-टॉक पर वीडियो बनाने का क्रेज अब पुलिसवालों के सिर पर भी चढ़ने लगा है। एटा जिले में दो पुलिसकर्मियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। दोनों पुलिसकर्मी वर्दी में है, इनमें एक महिला सिपाही है। ये वीडियो फिल्मी गानों पर बनाए गए हैं।
थाना राजा का रामपुर में तैनात एक महिला व एक पुरुष पुलिस कर्मी ने टिकटॉक पर वीडियो बनाया। यह वीडियो सोमवार को वायरल हुआ तो कुछ ही देर में यह सुर्खियों में आ गया। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी अलीगंज को सौंप दी। सीओ ने मामले की जानकारी कर बताया कि वीडियो पुराना है।
टिकटॉक पर वीडियो बनाकर अपलोड करने वाले पुलिसकर्मियों की कुछ दिन पहले शादी तय हो चुकी है। दरअसल सोमवार को दो वीडियो सामने आए। इन वीडियो में थाना राजा का रामपुर में तैनात महिला आरक्षी अनु निर्माण और सिपाही संदीप नजर आ रहा है। टिकटॉक पर बने वीडियो में दो फिल्मी गानों पर यह दोनों सिपाही अपनी अदाकारी करते नजर आ रहे हैं।