फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस 2019: कासगंज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात

Fri, 25 Jan 2019 08:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
सुरक्षा बलों के जवानों ने किया फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज जिले में गणतंत्र दिवस पर कड़ी चौकसी के इंतजाम किए गए हैं। संगीनों के साये में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जाएगा। कासगंज, सहावर और गंजडुंडवारा को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखते हुए विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए। 
विज्ञापन


धारा 144 का उल्लघंन करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व संध्या पर अधिकारियों ने पुलिस बल, पीएसी, आरएएफ के जवानों के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया और शांति सद्भाव के साथ गणतंत्र दिवस मनाने की अपील की।

विगत वर्ष 26 जनवरी पर तिरंगा यात्रा के दौरान विवाद के बाद जिले भर में हिंसा भड़क गई थी। तिरंगा यात्रा में शामिल अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शहर में जगह-जगह आगजनी की घटनाएं और हिंसक झड़पें हुईं। 
विज्ञापन

बीते वर्ष हुई थी हिंसा

कासगंज - फोटो : self
26 जनवरी की हिंसा की घटनाओं की फिर से पुनरावृत्ति न हो पाए इसको लेकर शासन और प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसकेचलते बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी, आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं। 

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की कड़ी नजर रहेगी। मंगलवार शाम नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। गंजडुंडवारा में भी फ्लैग मार्च किया गया। सुबह के समय पुलिस की मोबाइल टीमों ने शहर भर में भ्रमण किया।   
   
एडीजी अजय आनंद, डीआईजी डॉ. प्रीतेंद्र सिंह, डीएम आरपी सिंह, एसपी अशोक कुमार शुक्ल, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने फोर्स को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफिंग की। वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। शहर को छह जोन और 20 सेक्टर में बांटा गया है। 
विज्ञापन

कस्बाई क्षेत्रों में भी पुलिस अलर्ट

कासगंज के प्रभुपार्क में ब्रीफिंग के दौरान मौजूद आरएएफ व पीएसीबल - फोटो : अमर उजाला
सहावर कस्बे में एसडीएम संदीप केला, सीओ इंद्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सहावर थानाध्यक्ष रविंद्र बहादुर, अमांपुर थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी, उपनिरीक्षक कुलदीप शर्मा फ्लैग मार्च के लिए पुलिस बल के साथ कस्बे में निकले। पुलिस ने चेतावनी दी कि शांत माहौल को किसी ने बिगाडने की कोशिश की तो उसे जेल भेजा जाएगा। 

सिढ़पुरा थानाध्यक्ष राजकुमार, सोरों कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने भी अपने अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च कराया। सोरों कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। 

रेलवे अलर्ट, बुलाया आगरा से फोर्स

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर रेलवे भी गंभीर है। आरपीएफ और जीआरपी ने सतर्कता बढ़ा दी है। आगरा से जीआरपी के जवानों की ड्यूटी शहर में लगाई है। आरपीएफ और जीआरपी ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से चेकिंग की। 

गणतंत्र दिवस को लेकर आरपीएफ सतर्क है। आरपीएफ प्रभारी सुजीत कुमार झा ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान संदिग्धों की तलाशी ली और उनसे पूछताछ की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें