फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शौचालय में छिपने पर भी नहीं बचे बेटिकट यात्री

Fri, 17 Apr 2026 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बिना टिकट यात्रा करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए रेलवे ने मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। कई बेटिकट यात्री बचने के लिए शौचालयों में छिप गए लेकिन टीम ने उन्हें पकड़कर जुर्माना वसूल किया। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के नेतृत्व में चला। इसमें 340 बेटिकट यात्रियों से 2,83,905 रुपये, 466 अनियमित यात्रियों से 2,31,690 रुपये और एक यात्री से 490 रुपये वसूले गए। कुल 807 मामलों में 5,16,085 रुपये की वसूली की गई। जांच में आरके सिंह, राशिद जमील, नागेंद्र तिवारी व एसके वर्मा भी टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें