फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ट्रेन में चढ़ते समय फिसला टीसी का पैर, बोगी में फंसा पंजा; मौत

Fri, 25 Aug 2023 03:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कासगंज से आ रही पैसेंजर ट्रेन में टीसी चढ़ रहे थे। उसी दौरान उनका पैर फिसल गया। उनका पंजा बोगी में फंसकर कट गया। ट्रेन के साथ घिसटने से टीसी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान टीसी की मौत हो गई।   
 
विज्ञापन
मथुरा में टीसी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से टीसी का पैर बोगी में फंस गया। जब तक वह खुद को संभाल पाता, तब तक ट्रेन चल पड़ी। हादसे में टीटी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यहां का है मामला 
मथुरा के राया में कासगंज से आ रही पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय टिकट परीक्षक का पैर फिसल गया। घटना दोपहर के समय की है। बताया गया है कि कासगंज से मथुरा की ओर आने वाली पैसेंजर ट्रेन राया रेलवे स्टेशन पर रूकी। इसके बाद जब ट्रेन चलने लगी तभी टिकट परीक्षक देव भजन बोगी में चढ़ रहे थे। 

कट गया था पैर का पंजा 
बताया गया है कि बोगी में चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया। टीसी के पैर का पंजा कट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोग एकत्रित हो गए। घायल टिकट परीक्षक को उपचार के लिए मथुरा ले गए, जहां सिटी हॉस्पीटल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। देवभजन मूलरूप से कोलकता के रहने वाले थे और मथुरा छावनी पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें