फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आंधी-बारिश का अलर्ट, फिर से तपिश झेलने के लिए रहें तैयार; मौसम विभाग से आया नया अपडेट

Fri, 26 Jun 2026 08:38 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में शुक्रवार को आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार से फिर तापमान बढ़ने और उमस भरी गर्मी लौटने का अनुमान जताया है।
 
विज्ञापन
आंधी और बारिश।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल नजर आए।
विज्ञापन


हालांकि, मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को स्थानीय निवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि शनिवार से मौसम एक बार फिर करवट लेगा और पारा तेजी से चढ़ना शुरू हो जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को एक बार फिर तीखी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें