फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान ! फिर आ सकता है तूफान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Sun, 13 May 2018 08:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
तूफान की आशंका से चंता में दखे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक बार फिर तूफान को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 15 मई तक आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए आम लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। 
विज्ञापन


9 मई को आए आंधी-तूफान ने मथुरा जिले के देहात क्षेत्रों में तबाही मचाई थी। तूफान में चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग घायल भी हुए। अब अलर्ट से लोगों की चिंता फिर बढ़ गई है। 

मौसम विज्ञान विभाग केंद्र सरकार और राज्य मौसम पूर्वानुमान केंद्र द्वारा जारी अलर्ट में 12 से 15 मई तक ओलावृष्टि, आंधी, तूफान और आकाशीय बिजली की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीसरी बार जारी किया गया अलर्ट

वर्तमान मौसम में यह तीसरी बार हो रहा है, जब मौसम विभाग ने इस तरह का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले दो मई, नौ मई के लिए भी मौसम विभाग अलर्ट जारी कर चुका है। 

इस दौरान जनपद में आए आंधी-तूफान से चार लोगों की मौत हुई है। दो मई को सौंख में आंधी से दीवार गिरने पर एक की मौत हुई थी, जबकि नौ मई को तीन लोगों की जान चली गई थी। 
 
प्रभारी अधिकारी एडीएम वित्त रवींद्र कुमार ने इस स्थिति में संभावित क्षति से बचने के लिए सतर्क रहने को कहा है। किसानों से फसल की उपज को बचाने की अपील भी की गई है। 

आपदा की स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया गया है। नागरिक सुरक्षा कार्यालय में स्थापित आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0565-2470218 पर किसी भी स्थिति में संपर्क करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें