फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा, 95 किमी की रफ्तार से चली आंधी

Sat, 19 May 2018 09:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
धूल भरी आंधी से छाया अंधेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में शनिवार को सुबह से तेज धूप, चिलचिलाती गर्मी के बीच दोपहर में एकाएक उमस बढ़ी तो मौसम में बदलाव की उम्मीद जगी। ऐसा हुआ भी। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और तेजी से बादल घिर आए। 
विज्ञापन


दोपहर 3.30 बजे से बादलों की लुकाछिपी के साथ तेज हवाएं चलीं और चंद मिनटों में ही धूल भरी आंधी शुरू हो गई। मौसम डरावना हो गया था, दिन में ही अंधेरा छा गया था।

95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिसने गर्मी से तपते लोगों को राहत दी। करीब 20 मिनट की बारिश ने पारा लुढ़का दिया, वहीं तेज हवाओं के कारण उमस से भी राहत मिली।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया। प्रदेश में इलाहाबाद सबसे गर्र्म शहर रहा। आगरा पांचवां सबसे गर्म शहर रहा, लेकिन दोपहर बाद ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया। 

करीब डेढ़ घंटे तक मौसम के बदलाव ने लोगों को काफी राहत दी। आंधी बारिश के कारण तापमान में 12 डिग्री की गिरावट आई। शनिवार को 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। अब तक मई के महीने में कुल 52.2 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक रविवार को दोपहर बाद फिर से मौसम में बदलाव के आसार हैं। सुबह से दोपहर तक तेज धूप रह सकती है, लेकिन दोपहर बाद बादलों की लुकाछिपी और गरज चमक के साथ फिर से तेज धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें