फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: चश्मे का नंबर चेक करने के 100 रुपये, न देने पर ग्राहक का दांतों से चबाया अंगूठा

Mon, 17 Oct 2022 12:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दुकानदार ने चश्मे का नंबर चेक करने के सौ रुपये मांगे। जब ग्राहक ने इतने रुपये देने से मना किया तो दुकानदार ने ग्राहक का अंगूठा दांतों से चबा लिया। 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना रकाबगंज में एक ग्राहक ने चश्मे की दुकान के संचालक और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दुकान संचालक और अन्य ने मारपीट की। एक हाथ का अंगूठा चबा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये है मामला 

पीएनटी कॉलोनी, आगरा कैंट निवासी पियूष अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 14 अक्तूबर को वो पत्नी सविता के साथ पुरानी ईदगाह कॉलोनी स्थित पैंगोरिया चश्मे वाले की दुकान पर गए थे। चश्मा नंबर चेक करने के लिए दिया। दुकान संचालक ने चश्मा चेक करने के बाद बेतुके अंदाज में सौ रुपये मांगे। पहले नहीं बताया था कि चश्मा और आंख चेक करने के सौ रुपये लगते हैं। विरोध किया तो आरोप है कि संचालक ने चश्मा अपने पास रख लिया। हाथापाई और मारपीट करने लगा।

विज्ञापन

पत्नी से भी की हाथापाई 

बीचबचाव करने पर पत्नी के साथ भी हाथापाई की। दुकान संचालक के साथ दो अन्य भी आ गए। इनमें से एक ने बाएं हाथ का अंगूठा दांत से ऐसा काटा कि कुछ हिस्सा अलग हो गया। पुलिस ने मेडिकल कराया।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से प्रमाण मिले हैं। दुकान संचालक और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें