फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के विभिन्न तरीके अपनाकर करोड़ों हो चुके पार: लालच में न आएं, पुलिस को बताएं, अन्यथा खाता हो जाएगा खाली

Mon, 19 Jun 2023 11:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में ठगी के विभिन्न तरीके अपनाकर ठग लोगों से करोड़ों रुपये पार कर चुके। इसलिए लालच में न आएं, पुलिस को बताएं। अन्यथा आपका भी खाता खाली हो जाएगा। 
विज्ञापन
Agra News: लालच में न आएं, पुलिस को बताएं, अन्यथा खाता हो जाएगा खाली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ठग गिरोह सक्रिय हैं। कभी लोगों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है तो कभी राह चलते धोखाधड़ी कर रहे हैं। हाल ही में पुलिस के पास कई मामले आ चुके हैं। पुलिस इन गिरोहों के झांसे में नहीं आने की सलाह लोगों को दे रही है।

विज्ञापन


ताजा मामला ताजगंज थाना क्षेत्र का है। कौलक्खा निवासी दिलीप सिंह ने पुलिस आयुक्त आफिस में प्रार्थना पत्र दिया था। उसने बताया कि फरवरी 2021 में मोहनपुरा, रकाबगंज निवासी दिनेश वाल्मीकि से मुलाकात हुई। कहा कि वह एसएन मेडिकल कालेज में कर्मचारी है। नगर निगम में अच्छी जान पहचान है। एक दिन दिनेश पत्नी और बेटे के साथ घर आया।

यह भी पढ़ेंः- वाह रे सिस्टम: 15 डॉक्टरों के नाम पर पंजीकृत हैं 449 हॉस्पिटल और लैब, सभी में फुल टाइम सर्विस देने का दावा

पैसे गए लेकिन नौकरी नहीं लगी  

आरोप है कि दिनेश ने उनकी नगर निगम में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। परचित राजेंद्र सिंह और आनंद की भी नौकरी लगवाने के लिए 1-1 लाख रुपये ले लिए। यह भी कहा कि दो महीने में नौकरी लग जाएगी। अगर, नौकरी नहीं लगती है तो पूरी रकम वापस कर दी जाएगी। मगर, नौकरी नहीं लगी। ज्यादा दिन होने पर उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। इस पर वह टालमटोल करने लगा। एक महीने पहले आरोपी के घर पहुंचे। मगर, वहां ताला लगा हुआ मिला। मामले में थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज हुआ है।

लालच में न आएं, पुलिस को बताएं

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि लालच में आने पर लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। अगर, कोई व्यक्ति नौकरी लगवाने के नाम पर रुपयों की मांग करता है तो समझ जाएं धोखाधड़ी होने वाली है। ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को दें। वहीं राह चलते भी टायर पंक्चर करने, आयल टपकने, गाड़ी में खराबी बताकर रोकने वालों के भी झांसे में नहीं आएं। उनसे सावधान रहने की जरूरत है। पुलिस शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज करती है। इसके बाद टीम लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- घर में घुसकर कार्रवाई: सिपाही की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, UP पुलिस ने राजस्थान में माफिया की संपत्ति की जब्त

इस साल यह मामले सामने आए:

  • सदर क्षेत्र के युवक को सिंचाई विभाग में नौकरी का झांसा देकर ठगा गया। सात लाख से अधिक रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया गया। मामले में थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • थाना जगदीशपुरा में 36 युवक और युवतियों से धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। नगर निगम में नौकरी का झांसा दिया गया था। 7.30 लाख रुपये लिए गए। मामले में दो को नामजद किया गया। पुलिस विवेचना कर रही है।
  • सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक ने थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। जलकल विभाग में नौकरी का झांसा देकर 12 लाख रुपये ले लिए गए। तीन लोगों की नौकरी का आश्वासन दिया गया था। फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिए गए।
  • एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी नौकरी का झांसा देकर युवक से धोखाधड़ी की गई। फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। युवक ने आरोपियों को बहाने से बुलाकर खुद ही पकड़ लिया था। उन्हें थाना ताजगंज पुलिस के हवाले किया था।
  • टूंडला निवासी रेलवे अधिकारी आगरा कैंट से गाड़ी में जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी को पंक्चर कर दिया गया। एक युवक ने इस बारे में बताया। रास्ते में अधिकारी के रुकने पर बैग पार कर लिया गया।
  • जीवनी मंडी मार्ग पर व्यापारी के साथ वारदात हुई थी। गाड़ी को पंक्चर करने के बाद बैग पार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें