आगरा के बाह में सोने के बिस्कुट का लालच देकर एक ठग ने महिला से सारे जेवर उतरवा लिए और चकमा देकर भाग गया। जब महिला को सच्चाई पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
ग्राम खजुआपुरा निवासी चिल्लन देवी पत्नी महेश वर्मा शुक्रवार की दोपहर अपनी बहन की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए जैतपुर के नयापुरा गांव के लिए घर से निकली थी। टैंपो से वो बाह पहुंची और ब्लाक मुख्यालय के सामने उतरी।
इसी जगह महिला के साथ बैठकर आया एक युवक भी उसके साथ उतर गया। युवक ने महिला को सोने का नकली बिस्कुट दिखाया और उसकी कीमत सात लाख रुपये बताई। इस बिस्कुट की एवज में युवक ने महिला से शरीर के आभूषणों की मांग की।