फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एक-दूसरे को बचाने में तालाब में डूबने लगे तीन दोस्त, एक की मौत... दो की हालत नाजुक

Sun, 01 Sep 2024 08:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में एक-दूसरे को बचाने में तीन युवक तालाब में डूबने लगे। एक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
सिकंदरा तालाब, जहां हादसा हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की रात तालाब में तीन दोस्त डूबने लगे। जब तक उन्हें बचाया जाता तब तक एक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित तालाब की है। तालाब किनारे बैठे तीन दोस्तों के बीच आपस में झगड़ा हो गया। पैर फिसलने से एक युवक गिर गया। उसे बचाने उसके दोनों साथी कूद गए। स्लिप होने की वजह से बाहर ना निकल सके। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने उन्हें तालाब से बाहर निकाला। तब तक एक की मौत हो गई।
 

Trending Videos

चौपाल गली सिकंदरा निवासी कलुआ उम्र 28 साल रुनकता निवासी अपनी बुआ के बेटे कुलदीप उम्र 34 साल रिंकू के साथ तालाब किनारे बैठा था। किसी बात को लेकर तीनों में झगड़ा हो गया। इस दौरान कुलदीप उर्फ बच्चोंनी का पैर फिसल गया। वह तालाब में जा गिरा। उसे बचाने के लिए कलुआ और रिंकू भी तालाब में उतर गए। 
 
विज्ञापन

फिसलन होने की वजह से वह भी नहीं निकल सके। शोर सुनकर मौके पर आए स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से तीनों को बाहर निकाला। तब तक कुलदीप की मौत हो गई। रिंकू और कलुआ को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें