फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में करंट से तीन युवकों की मौत: अलग-अलग इलाकों में हुए हादसे, दो अन्य झुलसे

Tue, 27 Jul 2021 05:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

दो मृतकों के परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया, जबकि तीसरे युवक ने विद्युत निगम की लापरवाही से हादसे का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले में मंगलवार को अलग-अलग इलाकों में तीन युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। दो युवकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जबकि जलेसर क्षेत्र में मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत का शिकार हुए युवक के परिजनों ने चौकी पहुंचकर आक्रोश जताया और हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग की गई। उसके शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


तहसील जलेसर थाना सकरौली क्षेत्र के गांव हंसपुर निवासी निरंकारी (24) मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ग्रामीण जरानी पुलिस चौकी पहुंच गए। यहां पर विद्युत निगम की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया गया। 

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में हाईटेंशन लाइन घरों के सामने से गुजर रही है, इसके चलते पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। परिजनों के कहने पर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज और कोतवाली क्षेत्र में भी हुए हादसे 
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव ससौता दोषपुर निवासी विकास कुमार (19) पुत्र सुरेंद्र सिंह की मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे करंट लगने से मौत हो गई। परिजन फिर भी सीएचसी अलीगंज ले गए, यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टैंड के सामने रहने वाले अनिल कुमार के 15 वर्षीय पुत्र हनी को घर में फ्रिज खोलते समय करंट लग गया। जब तक जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। 
थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव छछैना में मजदूरी करने गए युवक अभिषेक (20) निवासी शिवमपुरी थाना कोतवाली नगर की निर्माणाधीन मकान के ऊपर से जा रही लाइन से करंट लग गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। जिला फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र के गांव भगनेर निवासी पुष्पेंद्र करंट की चपेट में आगर झुलस गया। इसको जिला अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें