फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की भर्ती में मिले तीन साल की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेरोजगार युवाओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर प्रेमप्रकाश को दिया। इसमें कहा है कि बेरोजगारों को सेना की भर्ती में शामिल होने के लिए आयु सीमा में तीन साल की छूट दी जाए। तीन साल से सेना की भर्ती नहीं होने से युवाओं की आयु तय सीमा से अधिक हो गई है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता अनमोल शाक्य के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे बेरोजगारों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना काल में सेना की भर्ती नहीं हुई है। तीन साल से भर्ती नहीं होने से सेना में शामिल होने वाले युवाओं की आयु बढ़ चुकी है। अब अगर सेना की भर्ती होती है तो अधिक आयु हो जाने के कारण वह भर्ती में शामिल नहीं हो सकेंगे। ज्ञापन में कहा गया है कि सेना की भर्ती में शामिल होने वाले बेरोजगारों को तीन साल की आयु सीमा में छूट दी जाए जिससे वह सेना की भर्ती में शामिल हो सकें। मैनपुरी में भी सेना की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कराई जाए। इस मौके पर शिवम तोमर, श्याम सुंदर सिंह, रिजवान खान, योगेश यादव, हर्ष वर्मा, राहुल कुमार, सतेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें