फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद तीन वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव !

Tue, 28 Jul 2020 01:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र में मंगलवार को तीन वर्षीय बच्ची का शव खेत में पड़ा मिला। मासूम सोमवार से लापता थी। उसके परिजन तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन वर्षीय पुत्री सोमवार की सुबह अचानक खेलते-खेलते घर से गायब हो गई थी। मासूम बच्ची की काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद दोपहर बाद पिता ने पुलिस को सूचना दी। 


बच्ची के पिता ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद भी परिजन बच्ची की तलाश में जुटे रहे। देर शाम बच्ची का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन


हत्या का आरोप गांव की ही एक युवती पर लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें