फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच मथुरा में दिनदहाड़े तीन वर्षीय बच्चे के अपहरण से सनसनी

Sat, 09 May 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • घर के बाहर खेल रहा था मासूम, इसी दौरान हुई वारदात
  • चप्पल में मिली पर्ची, 20 लाख रुपये की मांगी फिरौती
विज्ञापन
मासूम गोलू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कस्बा राया में घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे का अपहरण हो गया। अपहरणकर्ता बच्चे की चप्पल में कागज की पर्ची फंसा गए। इसमें 20 लाख रुपये फिरौती की बात लिखी है। शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई अपहरण की वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जुटी है।  
विज्ञापन


परशुराम कालोनी निवासी राजेंद्र पटवारी का तीन वर्षीय पुत्र युवी उर्फ गोलू सुबह 10 बजे घर के बाहर खेल रहा था। काफी देर बाद भी जब वो नहीं लौटा तो उसकी मां कुसुम ने उसे मोहल्ले में तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं लगा। राजेंद्र पटवारी और पड़ोसी भी तलाशने लगे।


इसी बीच घर के समीप गोलू की चप्पल मिल गईं। चप्पल में एक कागज का पर्चा लगा हुआ था। इसमें लिखा था कि आपका बेटा सही सलामत है और 20 लाख रुपये लेकर हाथिया आ जाना। यह पढ़ते ही परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे की मां फूट-फूटकर रोने लगी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में नहीं दिखा कोई संदिग्ध

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक सूरजप्रकाश शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास लोगों से पूछताछ की। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक देहात और सीओ विजय सिंह चौहान पहुंच गए। 

पुलिस ने घटनास्थल से थोड़ी दूर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी देखा, लेकिन उसमें कोई संदिग्ध आता-जाता दिखाई नहीं दिया। घटना के संबंध में राजेंद्र ने थाना राया में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इकलौता बेटा है गोलू

राजेंद्र पटवारी के पांच बच्चों में युवी उर्फ गोलू इकलौता बेटा है। उससे बड़ी चार बहनें हैं। इकलौते पुत्र का अपहरण होने से मां को रो-रोकर बुरा हाल है। बहनों के भी आंसू नहीं थम रहे हैं। 

जानकारी होने पर राया के विधायक पूरन प्रकाश ने पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने अपहरण के मामले में एसएसपी से बात की। विधायक ने परिजनों को आश्वासन दिया कि घटना का शीघ्र खुलासा होगा। गोलू सकुशल घर वापस आएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें