इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने प्रदेश सचिव नीरज शर्मा निवासी कुसुम बिहार लोहवन को लक्ष्मीनगर से व रामगोपाल पांचाल निवासी नौहझील को कस्बे से गिरफ्तार किया है। सभी का शांति भंग में चालान किया है। एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने बताया कि नारायणी सेना के तीन पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है।
जिले में धारा 144 लागू
डीएम नवनीत सिंह चहल व एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने संयुक्त रूप से कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं। अगर किसी ने उपद्रव किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर किसी को कार सेवा, पदयात्रा या जलाभिषेक की इजाजत होगी। अगर किसी ने उस तरफ जाने का प्रयास भी किया तो रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर
एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग गलत मैसेज डाल रहे हैं, इसके लिए पुलिस की एक टीम लगी हुई है। किसी ने भी कोई माहौल खराब करने वाला मेसेज डाला, जिससे शांति भंग हो तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।