फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तराई क्षेत्र में विद्युत उपेंद्र और स्वास्थ्य केंद्र बनवाया जाए

Fri, 30 May 2025 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंडल अध्यक्षों के साथ मुलाकात करते पूर्व विधायक ममतेश शाक
विज्ञापन
पटियाली। भारतीय जनता पार्टी के पांच मंडल अध्यक्षों ने बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक ममतेश शाक्य एवं मत्स्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतेंद्र कश्यप नेतृत्व में लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र के विकास के संबंध में मांग पत्र सौंपा है। इसमें मुख्यमंत्री से तराई क्षेत्र में विद्युत उपेंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य समस्या से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस मामले को गंभीरता से लेने का भरोसा दिया। मंडल अध्यक्ष पटियाली समर सिंह गौर ने क्षेत्र में हो रही अनेक प्रकार की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। कहा कि वर्तमान समय में विद्युत की समस्या के कारण किसानों की फसलों बिना पानी के सूख रही हैं। वहीं तराई क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र नहीं होने से किसान परेशान रहते हैं। साथ ही 10 किलोमीटर तक स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने पर क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने बूढ़ी गंगा में कादरगंज गंगा नदी से पानी छुड़वाने एवं कंपिल से सोरोंजी के बीच 10 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण की भी मांग की है। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं को सुनकर सभी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें