फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: 20 दिन में तीन ट्रांसफार्मर चोरी, पनवारी में आधे गांव की बत्ती गुल; पुलिस से हुई शिकायत

Mon, 19 Oct 2026 10:11 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में 20 दिनों के भीतर पनवारी और जऊपुरा गांवों में ट्रांसफार्मर चोरी की तीन घटनाएं हुई हैं। ताजा घटना में पनवारी में 400 केवी के ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी होने के बाद आधे गांव की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने पिछले 20 दिनों में पनवारी फीडर के पनवारी व जऊपुरा दो गांवों में ट्रांसफार्मर चोरी की 3 घटनाओं को अंजाम दिया है। सिकंदरा के गांव पनवारी में अटूस रोड पर गांव के पास ही 400 केवी का ट्रांसफाॅर्मर रखा हुआ है, जिससे आधे गांव में बिजली सप्लाई होती है। शनिवार की रात चोर ट्रांसफाॅर्मर से कीमती सामान निकाल ले गए।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सोनू चौधरी ने बताया कि रात 1 बजे गांव की बिजली चली गई थी। चोरों ने 1 बजे के बाद घटना को अंजाम दिया होगा। 8 दिन पहले पनवारी के किसान रामरतन के खेत पर लगे ट्यूबवेल के ट्रांसफाॅर्मर को चोर खोल ले गए थे। वहीं 20 दिन पहले इसी फीडर के गांव जऊपुरा के किसान रंजीत सिंह के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर को चोर खोल ले गए थे। जेई रुनकता ने थाना सिकंदरा में घटना की तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें